15 अगस्त से पहले हरियाणा होगा कैटल फ्री: भानीराम मंगला

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 Aug, 2018 06:05 PM

haryana will be free from catlap before august 15 bhaniram mangla

गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एक बैठक की। इस बात की जानकारी मंगला ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  हरियाणा कृष्ण भगवान की कर्मभूमि रही है। जहां कोई भी गांय बेसहारा नहीं...

नूंह( एे के बघेल): गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एक बैठक की। इस बात की जानकारी मंगला ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  हरियाणा कृष्ण भगवान की कर्मभूमि रही है। जहां कोई भी गांय बेसहारा नहीं रहनी चाहिए औक कोई भी गांय गंदगी में नहीं खड़ी रहनी दी जेएगी। जिसके लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा एक योजना बनाई गई है।  वह योजना हरियाणा सरकार 15 अगस्त तक लागू करने जा रही है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहाल कि यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है, पूरे हरियाणा को बेसहारा गोवंश से मुक्त कर दिया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने 20 करोड रुपए का बजट दिया था , वही इस साल बजट को बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा गौ रक्षा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट सरकार की तरफ से फ्री में लगाए जाएंगे।
PunjabKesari
भानीराम मंगला ने कहा कि कोई व्यक्ति गौशाला के लिए जमीन दान में देता है तो सेल डीड कराता है , तो उस जमीन की स्टांप ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।  इस प्रकार की घोषणाएं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!