ब्रह्मानंद आश्रम का लैंटर गिरा,मिस्त्री सहित 2 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Edited By Updated: 19 Feb, 2017 02:23 PM

haryana thanesar brahmananda ashram lanter

गांव चंद्रभानपुरा में ब्रह्मानंद आश्रम के निर्माण कार्य के दौरान पलस्तर कर रहे 2 मजदूर व मिस्त्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब आश्रम के बरामदे का लैंटर

थानेसर(नरुला):गांव चंद्रभानपुरा में ब्रह्मानंद आश्रम के निर्माण कार्य के दौरान पलस्तर कर रहे 2 मजदूर व मिस्त्री उस समय बाल-बाल बच गए, जब आश्रम के बरामदे का लैंटर अचानक गिर गया। बताया जाता है कि जिस समय आश्रम के एक कमरे का पलस्तर किया जा रहा था, उसी दौरान मिस्त्री व मजदूरों को अहसास हुआ कि उनके ऊपर कुछ गिरने वाला है। आशंका भांप जैसे ही वे कमरे से निकल आश्रम के बाहर भागे, बरामदे का लैंटर गिर गया। आश्रम के पास खड़ा एक सदस्य भागने के दौरान चोटिल हो गया। घटना की सूचना तुरंत सरपंच कृष्ण लाल को दी। मिस्त्री व मजदूरों ने सरपंच को पूरी बात बताई। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सारा घटनाक्रम आश्रम में लगी घटिया निर्माण सामग्री के कारण हो सकता है। इसकी जांच आवश्यक है। ग्रामीणों के अनुसार कि यदि कोई मजदूर अथवा मिस्त्री इसमें दबकर मर जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। ग्रामीणों ने घटना को लेकर सरपंच से जांच करवाने की मांग की। 

 

सरपंच कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2015 में जिला परिषद की ओर से आश्रम के निर्माण के लिए 1 लाख की ग्रांट पूर्व पंचायत को मिली थी जिसमें निर्माण कार्य करने का अधिकार पूर्व सरपंच हरि सिंह को दिया था। जे.ई. को एस्टीमेट बनाने का जिम्मा सौंपा था। सरपंच ने बताया कि आश्रम निर्माण में 1 लाख की ग्रांट के अलावा कुछ ग्रामीणों ने भी आर्थिक सहयोग किया था। सरपंच के अनुसार यह आश्रम लगभग आधा एकड़ भूमि पर तैयार किया जाना था जिसमें फिलहाल 2 कमरे व 1 बरामदा बनाया था किंतु निर्माण पूरा होने से पहले ही बरामदा ध्वस्त हो गया। ऐसे में आश्रम के कमरों का लैंटर कितना सुरक्षित है, यह कहना मुश्किल है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी हो, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आश्रम के निर्माण पर 1 लाख ग्रांट के अलावा पंचायत फंड से 95,000 के लगभग राशि भी लगाई जा चुकी है जिसकी जांच आवश्यक है।

बी.डी.पी.ओ. का कथन
नवनीत कौर ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे वे तुरंत एक्शन लेंगी व इसकी जांच करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!