Haryana: आज हो सकता है नायब कैबिनेट का मंत्रिमंडल विस्तार, इन चेहरों को मिलेगी जगह

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2024 10:11 AM

haryana news nayab government cabinet will be expanded today

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का मंगलवार शाम साढ़े चार बजे विस्तार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल और नये सीएम नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में करनाल के घरौंडा में हिस्सा लेंगे।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का मंगलवार शाम साढ़े चार बजे विस्तार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल और नये सीएम नायब सैनी के अभिनंदन कार्यक्रम में करनाल के घरौंडा में हिस्सा लेंगे।


इसके बाद चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। चुनाव आचार संहिता इसमें किसी तरह की बाधा नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  आज 6 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कम से कम दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।  



जानकारी के अनुसार, अभय सिंह यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। बडखल विधानसभा से विधायक सीमा तिरखा और कमल गुप्ता या असीम गोयल में से किसी एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। बीजेपी विधायक संजय सिंह या निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत में से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को मंत्री पद दिया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!