'निर्भया' मामले पर बोले INLD नेता, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से शर्म से झुक जाता है सिर

Edited By Updated: 15 May, 2017 06:06 PM

haryana ladwa ashok arora nirbhaya case

इंडियन नेशनल लोकदल(INLD) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने रोहतक कांड में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी

लाडवा(आयुष गुप्ता):इंडियन नेशनल लोकदल(INLD) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने रोहतक कांड में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों के जानमाल की रक्षा करनी चाहिए। किसी सरकार की पहली जिम्मेवारी होती है लोगों की रक्षा करना, लेकिन बड़े दुःख से कहना पड़ रहा है कि हरियाणा प्रदेश में ऐसे हालत हो गए हैं जैसे कि प्रदेश में कोई सरकार ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों के भीतर प्रदेश के 4 बार डी.जी.पी. बदले गए हैं। भाजपा के विधायकों और मंत्रियों के कहने पर एसपी, डीजीपी बदलने से काम नहीं होने वाला। रोजाना महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से शर्म से सिर झुक जाता है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तुरंत पुलिस विभाग की बैठक बुलाए और इन मामलों पर सख्ती से काम करेे। सरकार केवल नारे लगाती है और दावे करती है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन बेटियों की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही। सरकार का काम होता है, लोगों को सुरक्षा प्रदान करना लेकिन प्रदेश सरकार उत्सवों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इनेलो पार्टी ही नहीं हरियाणा प्रदेश का हर नागरिक इसकी निंदा करता है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!