Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Mar, 2024 07:25 PM
हरियाणा की नायब सैनी सरकार अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी मांगी है...
चंडीगढ़ः हरियाणा की नायब सैनी सरकार अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुप-बी, सी और डी में 5 से 10 साल की अवधि से सेवारत अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में 7 साल से अधिक परंतु 10 वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले अनुबंधित कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगा गया है। इसी तरह, ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों का भी विवरण मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 साल से अधिक लेकिन 7 साल से कम है।
इसके अतिरिक्त, पत्र में ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया है, जिन्होंने ग्रुप-बी, सी और डी में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)