Republic Day 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में फहराया तिरंगा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2024 10:06 AM

haryana chief minister manohar lal hoisted the tricolor in karnal

आज 75वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

करनाल : आज 75वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

बताया जा रहा है कि समारोह में खास यह भी कि 12 साल बाद परेड में कमांडो सीएम को सलामी देंगे। वहीं समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरा परिवार-मेरी पहचान’ थीम पर हरियाणा की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी में बेटियां भी शामिल होंगी।

वहीं सीएम मनोहर लाल आज शुक्रवार को सुबह पहले शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत मार्च पास्ट होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि मंच पर विराजमान युद्ध वीरांगनाओं व वीर शहीदों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!