सालों बाद अपनों के बीच पहुंचे तो भावुक हो गए अजय चौटाला

Edited By Updated: 31 Dec, 2016 03:19 PM

haryana  jind  ajay singh chautala

पूर्व सांसद और इनैलो कार्यकत्र्ताओं के चहेते अजय सिंह चौटाला शुक्रवार दोपहर जब दिल्ली जाते हुए जींद से गुजरे तो उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकत्र्ताओं को उनकी भनक लग गई।

जींद: पूर्व सांसद और इनैलो कार्यकत्र्ताओं के चहेते अजय सिंह चौटाला शुक्रवार दोपहर जब दिल्ली जाते हुए जींद से गुजरे तो उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकत्र्ताओं को उनकी भनक लग गई। भनक लगते ही अजय चौटाला के समर्थक और इनैलो कार्यकत्र्ता बीच सड़क उनके रास्ते में दीवार बनकर खड़े हो गए। लोगों ने अजय चौटाला को इनैलो कार्यालय में जाने के लिए मजबूर कर दिया। खुद को अपनों के बीच सालों बाद पाकर अजय सिंह चौटाला तो भावुक हुए ही, उनके समर्थक भी भावुक हो गए। इस दौरान अजय चौटाला ने बुजुर्गों के पैर छुए तो साथियों से हाथ मिलाया। अदालत के आदेशों का पूरी तरह पालन करते हुए अजय सिंह चौटाला ने भाषणबाजी से पूरी तरह परहेज किया और वह अपनों से मेल-मिलाप के इस दौर के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अजय सिंह चौटाला का शुक्रवार को इनैलो कार्यालय में जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन उनके समर्थकों और इनैलो कार्यकर्ताओं ने दीवार बनकर उनका रास्ता रोक लिया। जहां अजय चौटाला का रास्ता रोका गया, उससे इनैलो कार्यालय महज 100 गज की दूरी पर था। कार्यकत्र्ताओं को लगभग 4 साल बाद अजय सिंह चौटाला अपने बीच मिले थे। अजय चौटाला अपने प्रति अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का वही पुराना प्यार देखकर अपनी आंख के आंसू नहीं रोक पाए। इस दौरान अजय सिंह चौटाला ने किसी तरह का भाषण देने से पूरी तरह परहेज किया। मीडिया से भी उन्होंने कोई बात नहीं की। यह जरूर है कि अपने कार्यकत्र्ताओं और समर्थकों से वह लगभग 40 मिनट तक उनके बीच बैठकर बातचीत की और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर इनैलो के जिला प्रधान कलीराम पटवारी, विधायक डा. हरिचंद मिड्ढा, लक्ष्मीनारायण बंसल, अशोक लीलू, प्रेम गोयल, कैप्टन रणधीर चहल आदि मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!