SYL के मुद्दे पर राज्यपाल की चुप्पी, बिना जवाब दिए ही चलते बने

Edited By Updated: 04 Dec, 2016 02:09 PM

haryana  captain solanki  bhiwani  syl

हरियाणा के भिवानी में राज्यपाल कप्तान सोलंकी ने आज लक्षचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ किया।

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा के भिवानी में राज्यपाल कप्तान सोलंकी ने आज लक्षचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनेक नेतागण, अधिकारी व् संतगण समारोह में शामिल रहे। यज्ञ में 2100 विद्वानों ने एक लाख दुर्गा पाठ यज्ञ के साथ शुरू किए।

वहीं दूसरी ओर जब मीडिया ने उनसे एस.वाई.एल. मामले पर बात की तो उन्होंने पत्रकारो के प्रश्न से कन्नी काट ली और दूसरे स्थान के लिए निकल पड़े। इस अवसर पर स्वामी भगवानदेव महाराज, आयोजक भाजपा नेता रिषी प्रकाश शर्मा, स्वामी दिनेशानंद महाराज सहित अनेक गणमान्य नेता व संतगण ने समारोह में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल कप्तान सोलंकी ने कहा कि देश में इस प्रकार के आयोजनों से हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति मजबूत होती है। हरियाणा की धरा पर भगवान् ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया और हरियाणा से ही चारों वेदों का महत्व बनता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गीता जयंती 6 दिसम्बर से 10 दिसंबर तक गीता पर कार्यक्रम होंगे। उन्होंने लक्षचण्डी यज्ञ के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यज्ञ से हमारा पर्यावरण भी अच्छा होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!