Edited By Isha, Updated: 04 Jan, 2024 05:53 PM
जिले के हांसी नगर परिषद के जेई (JE) पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर युवक अपना चेहरा ढ़के हुए थे। वे पहले से ही वहां पर रेकी कर रहे थे। मारपीट के दौरान जेई खुद को बचाते हुए वहां भाग लिया। हमलावरों ने उसका बाद में पीछा भी कि
हिसार(संदीप सैनी): जिले के हांसी नगर परिषद के जेई (JE) पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर युवक अपना चेहरा ढ़के हुए थे। वे पहले से ही वहां पर रेकी कर रहे थे। मारपीट के दौरान जेई खुद को बचाते हुए वहां भाग लिया। हमलावरों ने उसका बाद में पीछा भी किया। वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हांसी नगर परिषद के जेई सचिन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात 8 बजे के क़रीब वह, जेई मोहित ढ़ोकल व रवि कुमार के साथ खाना खाने के बाद रात को रुकने के लिए बंदा बहादुर सामुदायिक केन्द्र पहुंचा था। वहां पर उसके साथ संदीप बंसल व उसका कर्मचारी चरणजीत सिंह भी था। सचिन इस दौरान सामुदायिक केन्द्र के कमरे से बाहर आया। बाहर 2 से 3 युवक रेकी कर रहे थे।
सभी युवकों ने अपना चेहरा भी ढका हुआ था। उन युवकों ने जेई सचिन शर्मा के पर हमला कर दिया। सचिन को उन्होंने थप्पड़ मारे। वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। उसका कहना है कि अज्ञात युवकों ने उसका पीछा किया। भागते हुए कहा कि इस बार तो बच गया पर अगली बार जहां मिलेगा, वहीं जान से मार देगें। जेई से मारपीट की ये पूरी घटना सामुदायिक केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सचिन ने वारदात के बाद पुलिस को इस घटना की शिकायत दे दी है। हांसी सिटी थाना एसएचओ ने कहा कि हमला करने वाले युवक जिस गाड़ी में सवार थे, उसके मालिक का पता चल गया है। जल्द ही हमला करने वाले युवकों को भी पकड़ लिया जाएगा।