गुरनाम सिंह चढूनी ने दीप सिद्धू को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- '...धार्मिक रंग न दिया जाए'

Edited By Shivam, Updated: 27 Jan, 2021 08:32 AM

gurnam singh chadhuni big statement about deep siddha

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दिल्ली के लाल किले पर घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दीप सिद्धू को सरकार का दलाल बताया। चढूनी ने कहा कि इस घटनाक्रम को धार्मिक रंग न दिया जाए। उन्होंने दिल्ली घटना की कड़े शब्दों में निंदा की...

कुरुक्षेत्र (विनोद): भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दिल्ली के लाल किले पर घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दीप सिद्धू को सरकार का दलाल बताया। चढूनी ने कहा कि इस घटनाक्रम को धार्मिक रंग न दिया जाए। उन्होंने दिल्ली घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि उनका आंदोलन किसानों का है और किसानों का ही रहेगा।

दिल्ली के घटनाक्रम की भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि लाल किले की घटना को धार्मिक रंग देना निंदनीय है। चढूनी ने कहा उनका आंदोलन केवल किसानों का है। उन्होंने कहाकि दीप सिद्धू ने जो किया है, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। चढूनी ने दीप को सरकार का दलाल बताया है। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू बहुत पहले से ही गड़बड़ कर रहा है। यह आदमी हर बार किसानों के विरुद्ध बोलता है और इसका यही काम है। 

चढूनी ने कहा कि किसानों का लाल किले पर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन की कमेटी से बागी होकर लाल किले पर गया है तथा अन्य लोगों को भी नहीं मालूम था कि लाल किले पर जाएगा। उन्होंने दिल्ली घटनाक्रम के लिए सरकार और दिल्ली पुलिस की भी निंदा की। चढूनी ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं था और माँगा हुआ रूट नहीं दिया। उन्होंने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!