राज्यपाल ने किया साइबर क्राइम जागरूकता अभियान शुभारंभ

Edited By Isha, Updated: 29 Oct, 2022 11:13 AM

governor launches cyber crime awareness campaign

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने साइबर क्राइम पोस्टर पर हस्ताक्षर कर लोगों को साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इससे प्रदेश स्तरीय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे हजारों युवाओं को साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल...

कुरुक्षेत्र : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने साइबर क्राइम पोस्टर पर हस्ताक्षर कर लोगों को साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इससे प्रदेश स्तरीय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे हजारों युवाओं को साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पहुंचे थे। महोत्सव की लोककला प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत राज्यपाल ने साइबर क्राइम जागरूकता अभियान को लेकर एक हस्ताक्षर अभियान का भी आगाज किया।

इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया के प्रयासों से रत्नावली महोत्सव में साइबर क्राइम प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए एक हस्ताक्षर लेने के लिए पोस्टर लगाया। इस पोस्टर पर सबसे पहले दत्तात्रेय ने युवाओं को साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने का संदेश देने के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर भी किए।

राज्यपाल ने पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया और उनकी पूरी टीम को युवाओं को लेकर इस महोत्सव के लिए साइबर क्राइम जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करने पर बधाई और शुभकामनाएं देने उपरांत चर्चा की कि आज आधुनिक तकनीकी जमाने में साइबर क्राइम चरम पर है। साइबर क्राइम से लोगों को ठगा जा रहा है। इसके प्रति सचेत रहने की बहुत जरूरत है। यह हस्ताक्षर अभियान निश्चित ही युवाओं में साइबर क्राइम प्रति जागरूक रहने का एक अच्छा संदेश देगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!