Edited By Mohammad Kumail, Updated: 07 Nov, 2023 08:24 PM
प्रतिबंध के दावों के बावजूद यमुना नदी से रेत खनन बड़े स्तर पर चल रहा है...
घरौंडा (विवेक राणा) : प्रतिबंध के दावों के बावजूद यमुना नदी से रेत खनन बड़े स्तर पर चल रहा है। दिन रात सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए रेत का अवैध खनन किया जाता है। यमुना नदी से लगते गांव सदरपुर, मुंडीगढ़ी, बलहेड़ा और लालूपुरा में ये रेत का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
रेत के अवैध खेल का खुलासा करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। हथियारों से लैस होकर पुलिस की टीम, सीएम फ्लाइंग और प्रवर्तन ब्यूरो की टीम यमुना नदी पर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने खनन किए गए क्षेत्र का मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ट्रैक्टर-ट्रॉलिया यमुना नदी में खनन के उतरती है और सुबह तक ये सिलसिला चलता है। रोजाना चोरी से सैकड़ों ट्रॉली रेत निकाला जाता है। यमुना में चल रहे इस खेल से सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)