Edited By vinod kumar, Updated: 16 Aug, 2021 05:53 PM
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा कल टोक्यो ओलम्पिक से गोल्ड जीतने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खण्डरा पहुंच रहे हैं। वह कल सुबह समालखा से मडलौडा होते हुए अपने गांव पहुंचेगे। गांव में उनके स्वागत के लिए लोगों में पूरा जोश है। नीरज का गर्मजोशी से स्वागत...
पानीपत (सचिन शर्मा): गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा कल टोक्यो ओलम्पिक से गोल्ड जीतने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खण्डरा पहुंच रहे हैं। वह कल सुबह समालखा से मडलौडा होते हुए अपने गांव पहुंचेगे। गांव में उनके स्वागत के लिए लोगों में पूरा जोश है। नीरज का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। गांव के हर घर का युवा तैयारियों में सहयोग कर रहा है। पूरे गांव में जगह-जगह पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
पैतृक गांव के लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। गांव की चार गलियों में लम्बे-चौड़े पांडाल बनाए गए हैं। मेहमानों के बैठने के लिए करीब 4 हजार कुर्सियां मंगवाई गई हैं। गांव की शुरूआत से ही पूरे गांव में नीरज के बड़े-छोटे होर्डिंग्स लगवाए गए हैं। पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि कल का जश्न किसी दीवाली से कम नहीं होगा। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि नीरज कल शाम 5 बजे तक गांव में रूकेगे। इसके अलावा मेहमानों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)