Haryana Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! हरियाणा में और बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jan, 2024 08:48 AM

get ready for severe cold cold will increase further in haryana

पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हाल यह हो गया है कि अब पाला भी जमने लगा है। हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखी गई है।

चंडीगढ़ : पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। हाल यह हो गया है कि अब पाला भी जमने लगा है। हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखी गई है। वहीं रात का पारा सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी 25 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में घनी धुंध और कोल्ड डे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

PunjabKesari

16 जनवरी तक ऐसे ही रहेंगे हालात

बता दें कि शुक्रवार को 4 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, पंचकूला में सिवियर कोल्ड-डे और 7 जिलों हिसार, रोहतक, सिरसा, जींद, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रही। हालांकि, मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक के लिए घनी धुंध, शीतलहर चलने और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

इन जिलों के लोग रहें अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जिलों में घनी धुंध व कोल्ड-डे का रेड व 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल में घनी धुंध और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!