शंभू बॉर्डर पर बेकाबू हुए किसान, पुलिस फोर्स पर बरसाए पत्थर...DSP चोटिल, बरस रहे गोले

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Feb, 2024 06:35 PM

furious farmers pelted stones at police at shambhu border

शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच को लेकर अड़े किसान उग्र हो गए हैं। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने कई बार बैरिकेडिंग तोड़ कर दिल्ली जाने का असफल प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र को तोड़ना लगभग नामुमकिन है...

अंबालाः शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच को लेकर अड़े किसान उग्र हो गए हैं। शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने कई बार बैरिकेडिंग तोड़ कर दिल्ली जाने का असफल प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र को तोड़ना लगभग नामुमकिन है। इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। इस पथराव के दौरान शंभू बॉर्डर पर तैनात अंबाला नारायणगढ़ DSP अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

PunjabKesari

प्रदर्शनकारी किसानों ने पथराव के जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंशू गैस के ताबड़तोड़ गोले छोड़ कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस दौरान पुलिस प्रवक्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि  कानून सभी के लिए समान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है। ऐसे लोगों पर विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं पुलिस की ओर से लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इस हिंसक कार्रवाई में करीब 13 लोग जख्मी हो गए हैं। यही नहीं किसानों ने बैरिकेडिंग भी उखाड़नी शुरू कर दी हैं। अब तक पुलिस बल उन्हें पंजाब की सीमा में ही रोके रखने में सफल रहे हैं, लेकिन हालात कभी भी बेकाबू हो सकते हैं। इस बीच यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा है। हाई कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को नसीहत दी है कि बल प्रयोग अंतिम विकल्प होना चाहिए और किसानों के साथ बैठकर मसले का हल निकालें।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!