सफाई अभियान के बाद गुरमीत राम रहीम के सामने नतमस्तक हुए भाजपा के पूर्व मंत्री व मेयर

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2023 11:51 AM

former minister and mayor of bjp bowed down gurmeet ram rahim

शनिवार को सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम बीते दिन सोमवार को रोहतक में भाजपा नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : शनिवार को सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम बीते दिन सोमवार को रोहतक में भाजपा नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रुबरु हुए। इस कार्यक्रम में रोहतक में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, सीनियर डिप्टी मेयर व मेयर राम रहीम के सामने नतमस्तक हुए।

बता दें कि रोहतक में डेरा सच्चा सौदा समर्थकों ने शाह सतनाम जी महाराज के 104 वें जन्मदिन पर महा सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गुरमीत राम रहीम भाजपा नेताओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कनेक्ट हुए। इस दौरान भाजपा नेता राम रहीम के सामने नतमस्तक दिखाई दिए। जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस सफाई अभियान के लिए वह गुरु जी आपके चरणों में नतमस्तक है और आपका धन्यवाद करते हैं। तो वहीं रोहतक से भाजपा के ही मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल पहले सफाई अभियान का जो सपना देखा था वह आपके माध्यम से पूरा होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह गुरु जी की ही कृपा है जिसके माध्यम से आज इतना बड़ा सफाई का महा अभियान चलाया गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!