कुरुक्षेत्र में कोहरे का कोहराम जारी, ठंड से ठिठुर रहे लोग, बजुर्गों, मरीजों और बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Dec, 2023 03:45 PM

fog continues in kurukshetra people shivering from cold

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कोहरे का कोहराम जारी है व लोग ठंड से ठिठुर रहे है जहां डॉक्टर्स बजुर्गों मरीजों और बच्चों को घर में रहने की हिदायत दे रहे है। वहीं प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कोहरे का कोहराम जारी है व लोग ठंड से ठिठुर रहे है जहां डॉक्टर्स बजुर्गों मरीजों और बच्चों को घर में रहने की हिदायत दे रहे है। वहीं प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कुरुक्षेत्र का हाल भी दूसरे जिलों के जैसा ही है, आने वाले तीन दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते प्रशासन भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है, जहां वाहन चालकों को हिदायते दी जा रही है। पुलिस द्वारा लोगों के वाहनों पर रिफ्लेक्टेड टेप भी लगाई जा रही है, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

एसएचओ रामकरण ने बताया कि सड़क दुर्घटना कम हो, इसके लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। वाहन चालकों को चाहिए कि वो दूसरे वाहन से अपने वाहन को उचित दूरी पर चलाए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति यातायात नियमों की पालना नहीं करता, उनका चालान भी किया जा रहा है। कोहरे का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। इसको लेकर कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन ने लोगों को बिना काम घर से न निकलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीमार है, उन लोगो को घरों में ही रहना चाहिए। खास तौर पर दमे, दिल और जिन मरीजों को लंबे समय से खांसी की शिकायत है। वहीं बजुर्गों को सैर न करने की भी सलाह दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!