Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Oct, 2017 03:59 PM
सिरसा के इंडस्ट्रियल एरिया में बने अग्रवाल टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार...
सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के इंडस्ट्रियल एरिया में बने अग्रवाल टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार का रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी उसमें मॉडर्न सोफे और कारपेट पड़े थे। जिस वजह से आग बढ़ती गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
गोदाम के मालिक का कहना है कि उन्हें लेबर वाले ने आग लगने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है, हो सकता है शार्ट सर्किट या दिवाली के पटाखों की वजह से आग लगी हो। इस आगजनी से उनका करीब 20 लाख का नुकसान हो गया है।