कार में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2024 04:16 PM

fire broke out in a parked car

हरियाणा के फरीदाबाद में कार में भीषण आग लग गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में कार में भीषण आग लग गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा सेक्टर 3 में मंगलवार की सुबह 8:30 बजे का है। पहले तो कार से धुआं निकलता हुआ दिखा लेकिन कुछ ही समय में कार का धुआं आग में परिवर्तित हो गया। देखते ही देखते कार में से आग की लपटे उठने लगी और कार धूं–धूं करके जलने लगी।

सेक्टर 3 हाउसिंग बोर्ड निवासी वरुण वर्मा के अनुसार उन्होंने अपनी कार हमेशा की तरह वहीं पार्क की, जहां वह नित्य किया करते थे। सोमवार की रात भी कार वहीं पार्क की गई थी। लेकिन जब सुबह उठ कर देखा तो कार से धुआं निकल रहा था। जिसके बाद उसने तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचित किया। इससे पहले की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग भड़क चुकी थी। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों को पता करने की कोशिश में जुटी है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर 3 चौकी इंचार्ज स्वीटी शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!