महिला जज ने अपने वकील पति पर लगाए जान से मारने के आरोप

Edited By Naveen Dalal, Updated: 07 May, 2019 04:10 PM

female judge charged with killing her lawyer

यमुनानगर जिला अदालत में तैनात एक महिला सिविल जज ने अपने पति के खिलाफ उन्हें जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज

यमुनानगर (सुमित ऑबरोय): यमुनानगर जिला अदालत में तैनात एक महिला सिविल जज ने अपने पति के खिलाफ उन्हें जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया हैं। जानकारी के अनुसार महिला जज इलाज के लिए निज़ी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने महिला जज की शिकायत के आधार पर मामला दर्र कर लिया है। वहीं बता दें कि महिला जज का पति भी पेशे से वकील है और फिलहाल तक पुलिस की हिरासत से बाहर बताया जा रहा हैं।

पीड़ित महिला जज ने बताया कि उनका पति पेशे से अधिवक्ता हैं, जिनसे 15 फरवरी 20017 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद उनका पति जब भी उनके पास आता तो वेतन के हिसाब को लेकर उन्हें गालियां देता औऱ मारपीट करता रहता था। महिला जज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह भी बताया कि तीन मई को जब उनका पति उनके सरकारी आवास पर पहुंच कर उसके साथ जमकर मार-पीट की। जिस दौरान उसके पति ने इनका गला दबाया, और पिल्लो से इनका मुंह भी काफी देर तक दबाए रखा जिससे यह बेहोश हो गई।

पुलिस ने महिला सिविल जज की शिकायत और मेडिको लीगल रिपोर्ट के आधार पर उनके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास औऱ अन्य धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!