हरियाणा में किसान की मौत; गेहूं निकाल रहा था किसान, मशीन में फंसा हाथ, टुकड़ों में तब्दील हुआ शव

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 20 Apr, 2024 08:17 PM

farmer was harvesting wheat his hand got stuck in the machine

आए दिन मौत की कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसका कारण मशीनें होती हैं। हरियाणा से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गेहूं निकाल रहे एक किसान का हाथ मशीन में आ गया।

चरखी दादरी: आए दिन मौत की कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसका कारण मशीनें होती हैं। हरियाणा से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गेहूं निकाल रहे एक किसान का हाथ मशीन में आ गया। मशीन में फंसने से शरीर का पांव से ऊपर का हिस्सा मशीन में आने से मांस के चीथड़ों में तब्दील हो गया।

बता दें कि हरियाणा के दादरी के बाढड़ा क्षेत्र के गांव डालावास में शुक्रवार देर रात गेहूं निकल रहा था। इस दौरान किसान का हाथ मशीन में फंस गया। जिस वजह से शरीर का पांव से ऊपर का हिस्सा मशीन में आने से मांस के लोथड़ों में तब्दील हो गया। वहीं बाढड़ा थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजेंद्र जिसकी उम्र 30 साल थी, खेती करता था। शुक्रवार रात वो अपने खेत में मशीन से गेहूं निकलवा रहा था। उसी दौरान मशीन में उसका हाथ फंस गया और उसका शरीर मशीन में चले जाने से चीथड़ों में बदल गया। जब तक मशीन रोकी गई तब तक बिजेंद्र के केवल पांव ही बाहर बचे थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!