Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2023 04:37 PM
करनाल जिले के श्यामगढ़ में कच्ची छत गिरने से परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
करनाल : करनाल जिले के श्यामगढ़ में कच्ची छत गिरने से परिवार के कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बड़ी बहनें व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ग्रामीणों के अुनसार बुधवार रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बेटी मनीषा और राशि के साथ कमरे में सो रही थी। आज सुबह करीब छह बजे कच्चे मकान की अचानक छत का गटर टूट गया। परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए चीख-पुकार मच गई। शोर-सराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पांच साल के बालक रितिक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को उपचार चल रहा है। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)