Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jul, 2020 08:37 AM
करनाल में बदमाशों के हौंसले ईतने बुलंद हैं कि बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला करनाल से सामने आया...
करनाल (केसी आर्या) : करनाल में बदमाशों के हौंसले ईतने बुलंद हैं कि बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला करनाल से सामने आया है जहां नेशनल हाईवे पर बने पेट्रोल पंप से हज़ारों रुपए की लूट करने के बाद एक कर्मचारी को गोली मारकर लुटेरे फरार हो गए। बता दें कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये नज़ारा है करनाल के नेशनल हाईवे के पेट्रोल पंप का जहां रात 1 बजे के आस पास 3 लुटेरे बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने के लिए आते हैं। 80 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं और पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर बंदूक तान देते हैं। कर्मचारी अपनी जान बचाता या पैसे, उसने अपनी जेब से सारा कैश लूटेरों को दे दिया, इतने में पेट्रोल पंप के कैबिन में बैठे कर्मचारी लुटेरों को पकड़ने के लिए आए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कर्मचारी के पैर में एक गोली मार दी और बाइक पर लुटेरे फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे pgi चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। इस पूरी वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।