अब सफर होगा सस्ता: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन 2 जिलों में होगी शुरुआत

Edited By Isha, Updated: 20 Jan, 2024 05:23 PM

electric buses will run on the roads of haryana

हरियाणा में 29 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसे चलेगी। फिलहाल पानीपत और यमुनानगर से इन बसों की शुरुआत होगी। रोडवेज ने 375 बसें चलाने का निर्णय लिया है, इनमें से 29 जनवरी को 5 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। शेष 371 बसें अप्रैल तक प्रदेश में आ जाएंगी। 2030 तक...

यमुनानगर( सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा में 29 जनवरी से इलेक्ट्रिक बसे चलेगी। फिलहाल पानीपत और यमुनानगर से इन बसों की शुरुआत होगी। रोडवेज ने 375 बसें चलाने का निर्णय लिया है, इनमें से 29 जनवरी को 5 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। हरियाणा में पहले फेज में नौ शहरों में इलेक्ट्रिक बसे चलाए जाने की योजना है। इनमें पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, अम्बाला, सोनीपत, रोहतक, हिसार और रेवाड़ी शामिल हैं।अप्रैल तक इन सभी नौ जिलों में 375 बसे आ जाएगी और भविष्य में हरियाणा के सभी जिलों में यह बस चलाई जाएगी। एक चार्जिंग स्टेशन पर 10 से 12 प्वॉइंट होंगे, यानी एक समय में दर्जनभर बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी। इन बसों को न केवल शहरी बल्कि देहात में भी चलाया जाएगा। यह बसें 45 सीटर होंगी।  इलेक्ट्रिक बसों को फिलहाल जिला मुख्यालय से 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए  रूट भी जिला वाइज तय कर दिए हैं, यदि दूसरे जिलों में भी बसों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कहा है। रोडवेज की ओर से 2030 तक बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना तैयार की गई है।

पहले फेज में 9 शहरों मे चलाई जाएगी बसे
हरियाणा में अप्रैल तक 375 बसें खरीदने की योजना है पहले फेज में 9 शहरों मे यह इलेक्ट्रिक बसे चलाई जाएगी। फिलहाल 29 जनवरी को पानीपत और यमुनानगर से इसकी शुरुआत होगी। इन दोनों जिलों में चार्जिंग, रिपेयरिंग, वॉशिंग स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया हैजो रविवार तक पूरा हो जायेगा।

5 से 6 घंटे में होंगी पूरी तरह चार्ज  
यमुनानगर के रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि एक बार चार्जिंग होने के बाद बस को 225 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डिपो में 10 से 12 चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे और एक बस 5 से 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और यमुनानगर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा इलेक्ट्रॉनिक बसों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!