Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jan, 2024 02:00 PM
ईडी की टीम पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को लेकर घर से निकल गई है।
यमुनानगर (प्रवेज खान) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां इनेलो के पूर्व विधायक को ईडी अपने साथ ले गई है। दिलबाग सिंह के घर 5 दिन से रेड चल रही थी।
लगातार चल रही थी रेड
बता दें कि चार जनवरी को ईडी की टीम ने दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली थी। इसके बाद लगातार उनके घर पर ईडी की टीम डटी हुई थी। दिलबाग सिंह दो बार विधायक रहे हैं। 2009 में दिलबाग सिंह ने पहला चुनाव लड़ा और जीता था। फिर 2014 में भी वह चुनाव जीते, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इनेलो नेता अभय चौटाला दिलबाग के समधी हैं। दिलबाग की बेटी की शादी अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से हुई थी। दिलबाग के घर से बड़ी मात्रा में अवैध फॉरेन मेड आर्म्स, 300 कार्टन में अवैध सामान, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये कैश और करीब चार से पांच किलो बुलियन बरामद किया गया था। बड़ी मात्रा में संपत्ति के दस्तावेज भी दिलबाग सिंह के ठिकाने से मिले थे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)