EVM स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा: निरीक्षण करने पहुंचे DSP, बोले- निगरानी के लिए लगाई गई तीन लेयर की सुरक्षा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 27 May, 2024 01:41 PM

dsp arrived to inspect after the uproar in the evm strong room

बीती रात कैथल के आर.के.एस.डी कॉलेज में बने EVM स्ट्रांग रूम के बाहर बैठने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के बाद, अब पुलिस विभाग नरम पड़ता दिख रहा है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर): बीती रात कैथल के आर.के.एस.डी कॉलेज में बने EVM स्ट्रांग रूम के बाहर बैठने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के बाद, अब पुलिस विभाग नरम पड़ता दिख रहा है। जिसको लेकर सोमवार सुबह डीएसपी हेडक्वार्टर उम्मेद सिंह ने स्ट्रांग रूम का दौरा किया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार कोई भी राजनीतिक पार्टी का एजेंट या प्रत्याशी कभी भी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां रखी EVM सील को भी चेक कर सकता है। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग भी चेक की जा सकती है।

PunjabKesari

DSP ने बताया कि स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए तीन लेयर की सुरक्षा लगाई गई है। जिनको निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रत्याशी या एजेंट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने आए उनके आई कार्ड चेक कर रजिस्टर में एंट्री की जाए। उसके बाद अगर वो अंदर जाकर EVM मशीनों की सील देखना चाहता है तो उसको दिखाई जाए।

वहीं DSP ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज के गेट के आगे बैठने को लेकर किए गए हंगामा पर कहा कि हमारे सामने अभी तक ऐसा कोई विवाद नहीं आया है अगर उन्हें अपने स्तर पर कुछ बोला हो तो इसके बारे में हमें कुछ भी मालूम नहीं हैं और ना ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की कोई शिकायत हमको दी गई है।

PunjabKesari

पुलिस कर्मचारियों द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने के सवाल पर DSP ने कहा कि स्ट्रांग रूम को लेकर कई अधिकारियों ड्यूटी लगी हुई है जो अलग-अलग समय में चेक करने आते हैं। उन्होंने भी रात 10 बजे दोनों जगह बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया था। उनको ऐसा कोई कर्मचारी नहीं मिला, सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!