लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, व्यक्ति को चाकू मार किया घायल

Edited By Isha, Updated: 02 Feb, 2024 03:02 PM

dispute between two parties regarding reducing the volume of loudspeaker

घरौंडा में धार्मिक स्थल में बज रहे लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

करनाल: घरौंडा में धार्मिक स्थल में बज रहे लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

घरौंडा थानाक्षेत्र के खोराखेड़ी गांव निवासी कर्मबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कश्यप चौपाल के पास था। इसी दौरान गुरुद्वारे के लाउड स्पीकर की आवाज बहुत तेज थी। इसी दौरान उसने राम स्वरूप को लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को कहा मगर वह गाली-गलौज करने लगा। कर्मबीर सिंह ने विरोध जताया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में उसे जान का खतरा है। घरौंडा थाने में शिकायत दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!