क्या जेजेपी का AAP के साथ होगा गठबंधन, जानें क्या बयान दिया दिग्विजय चौटाला ने

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Aug, 2024 04:28 PM

digvijay chautala gave statement regarding alliance with aap

आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की चर्चाओं के बीच जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनकी तरफ से या उनकी पार्टी की तरफ से इस तरह का कोई भी बयान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन...

सिरसा (सतनाम सिंह): आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन की चर्चाओं के बीच जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनकी तरफ से या उनकी पार्टी की तरफ से इस तरह का कोई भी बयान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं या नहीं करना चाहते हैं, यह चर्चा तो मीडिया में चल रही है। अब इसका जवाब भी मीडिया और आम आदमी पार्टी दे रही है। विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी एक राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेगी और इसका ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। 

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस के 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले अपने शासनकाल का हिसाब दे। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की एक चार्जशीट तैयार कर के दी गई थी,  जिसका आज तक कोई हिसाब नहीं दिया गया है।  हुड्डा पहले उसका जवाब दें। हरियाणा की जनता तो आज भी उसका जवाब मांग रही है। दिग्विजय ने कहा कि हजारों बेरोजगारों का रोजगार छीनकर रिलायंस, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी को फायदा पहुंचाने वाले हुड्डा साहब किस मुंह से हिसाब मांग रहे हैं। ये लोग बौखला चुके हैं। ये लोग विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की बात कर प्रोपेगेंडा फैलाने की बात करते हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को उनकी अंदरूनी लड़ाई ही ले बैठेगी। विनेश को राज्यसभा भेजने के दुष्यंत चौटाला के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि उनकी तरफ से अगर या मगर की बात किए बिना ये कहा गया कि यदि सचिन तेंदुलकर और पीटी उषा राज्यसभा जा सकते हैं तो विनेश फोगाट राज्यसभा क्यों नहीं जा सकती। 

पार्टी जल्द ही बाकी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी: दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही बाकी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। जननायक जनता पार्टी पहले भी दूसरी पार्टियों के मुकाबले अपने उम्मीदवारों का नाम पहले घोषित कर देती है और इस बार भी पार्टी विधानसभा के लिए अपने बाकी बचे उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर देगी। दिग्विजय ने कहा कि डबवाली विधानसभा उनका गृह क्षेत्र है और वहां से वे ही नहीं, बल्कि डबवाली का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव मैदान में है। वे डबवाली विधानसभा जीतेंगे और यह पहली सीट होगी, जो जननायक जनता पार्टी की झोली में डाली जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!