भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बोले धनखड़- अब ये नया भारत है, जो घर में घुस कर मारता है

Edited By Shivam, Updated: 30 Nov, 2020 09:22 PM

dhnkhar in gurugram

गुरुग्राम के जीआईए हाऊस में आयोजित दो दिवसीय मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अपना संबोधन रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भारत की मुख्य विचारधारा ही हमारी विचारधारा है। अब ये नया भारत है, जो घर में...

गुरुग्राम (ब्यूरो): गुरुग्राम के जीआईए हाऊस में आयोजित दो दिवसीय मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन अपना संबोधन रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भारत की मुख्य विचारधारा ही हमारी विचारधारा है। अब ये नया भारत है, जो घर में घुस कर मारता है। भारत की सीमाएं पहले से मजबूत हुई है। पिछली सरकारों की तरह यह सरकार डर कर काम नहीं करती। लोकल फॉर वोकल के नारे ने भारत को नई ऊंचाई दी है। भारतीय भोजन, वस्त्र और ज्ञान सबको पसंद है और इसे पूरी दुनिया भर में पहुंचना है। उन्होंने किसान आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा किसानों को बरगलाता है तो कभी छात्रों को बरगलाता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वर्चुअल माध्यम से मंडल अध्यक्षों से जुड़े। उन्होंने कई मंडल अध्यक्षों के विचार जाने और सुझाव लिए। इसके बाद अपना संदेश देते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार कार्ड से, प्रदेश के हर परिवार को पहचान मिलेगी, उन्हें हर सुविधाएं मिलेगी। मंडल अध्यक्षों को सबको जोडऩे का संदेश देते हुए कहा कि लगभग 300 मंडल है। हमें मंडल स्तर पर सभी को जोडऩा है। यही लोगों के स्तर को ऊपर बढ़ाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!