सभी हिंदू धर्म मानने वालों के हैं राम, बिना निमंत्रण के भी राम मंदिर उद्घाटन में जा सकती है कांग्रेस: दीपेंद्र

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Dec, 2023 09:58 PM

deependra said congress can go to inauguration ram temple without invitation

भारतीय जनता पार्टी 2024 में जहां राम मंदिर का उद्घाटन कर इसे चुनावी मुद्दा बनाकर भुनाना चाहती है, वहीं कांग्रेस भी राम मंदिर को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो यह कह दिया है कि हर हिंदू धर्म को मानने वाले...

रोहतक( दीपक भारद्वाज): भारतीय जनता पार्टी 2024 में जहां राम मंदिर का उद्घाटन कर इसे चुनावी मुद्दा बनाकर भुनाना चाहती है, वहीं कांग्रेस भी राम मंदिर को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो यह कह दिया है कि हर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के राम हैं। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति ना हो और कांग्रेस बिना निमंत्रण के ही उद्घाटन समारोह में जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य था, जिसने धारा 370 का समर्थन किया था। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की भारत विकसित यात्रा को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताया है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत रोहतक में पहुंचे थे।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन होना है। जिसे भारतीय जनता पार्टी चुनावी मुद्दा भी बनाकर फायदा लेना चाहती है। वहीं राम मंदिर को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और भगवान राम किसी एक दल के या किसी एक जाति के नहीं हैं। भगवान राम सबके हैं हर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के भगवान श्री राम हैं। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति  नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा राममंदिर के उद्धघाटन पर कांग्रेस बिना निमंत्रण भी जा सकती है और कांग्रेस को निमंत्रण की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट शोरी मार्केट में दुकानदारों से मुलाकात कर रहे थे।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारत भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बहाने भारतीय जनता पार्टी के नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा के 9 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन 9 साल में कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है, जबकि कांग्रेस के समय में अनेक उद्योग आईआईएम और अनेक संस्थान हरियाणा में आए थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है कि 2024 में कांग्रेस को ही वोट देंगे।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!