भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष पद से धनखड़ की छुट्टी, अब किसकी बारी ? दीपक बाबरिया ने दिए बड़े संकेत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Oct, 2023 03:48 PM

deepak babariya called bjp a big attack in karnal

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्टी की मजबूती को लेकर नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं...

करनालः कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्टी की मजबूती को लेकर नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। करनाल की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी की रात के समय मीटिंग हुई। इस मीटिंग में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया भी पहुंचे।

बाबरिया ने पूरे प्रदेश के पंजाबी समाज से जुड़े नेताओं और  कार्यकर्ताओं को इस बैठक में बुलाया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा, शमशेर सिंह गोगी, अशोक अरोड़ा भी पहुंचे हुए थे। दीपक बाबरिया की ये मीटिंग लोकसभा चुनावों को लेकर थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनकी बातों को सुना और राजनीति के साथ पार्टी को मजबूत करने के मंत्र दिए।

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी का संगठन कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन तैयार हो जायेगा।  वहीं उनसे जब सवाल किया गया कि कांग्रेस पार्टी में जो गुटबाजी है उससे पार्टी को नुकसान नहीं होगा तो उन्होंने कहा जिसे आप गुटबाजी बोल रहे हैं, वो गुटबाजी नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश है। ये जोश पार्टी को और मजबूत बना रहा है।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बाबरिया बोले अभी कांग्रेस संगठन बना रही है। इतने में बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया।  संगठन तैयार होने पर कहीं मुख्यमंत्री को ना बदल दें।  वहीं कांग्रेस पार्टी में सीएम पद का प्रबल दावेदार के सवाल बाबरिया बोले अभी लोकसभा चुनावों की तैयारी चल रही है।  इसका फैसला अगले साल करेंगे। बहराल बात साफ है कि कांग्रेस पार्टी बिना संगठन के अभी तक खड़ी है तो ऐसे में क्या दीपक बाबरिया हरियाणा कांग्रेस को एकजुट करके आगे ले जा पाएंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!