पश्चिमी यमुना नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Oct, 2023 12:54 PM

dead body of a person found in western yamuna canal

शहर से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया...

इंद्री(मैनपाल): शहर से होकर गुजरने वाली पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। इस बारे पुलिस ने सभी पुलिस थानों में शव की शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी है। हलांकि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।  

एसआई गुरतेज का कहना है सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर  में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसको राहगीरों की मदद से बहार निकाला गया। उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले, न ही उसके पास से कोई भी दस्तावेज मिले हैं। इस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को करनाल के पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला में भिजवा दिया है। पुलिस मामले  की जांच कर रही है।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!