घर से कुछ दूरी पर मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2019 02:00 PM

dead body found near the house

कैथल में एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय कश्यप के रूप में हुई है। संजय मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।  साथ रह रहे

कैथल (सुखविंद्र सैनी): कैथल में एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय कश्यप के रूप में हुई है। संजय मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।  साथ रह रहे मामू राम ने बताया कि मृतक उसके मामे का लडक़ा था और वह सिरटा रोड कैथल में परिवार के साथ रहता था।

शुक्रवार रात्रि को संजय मजदूरी से लौटने के बाद करियाने की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। घर के सदस्य संजय को पूरी रात ढूंढते रहे, लेकिन संजय नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब एक बच्चा करियाने की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था तो उसे एक व्यक्ति नाले में पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने आसपास के लोगों को बताया और देखा तो यह संजय का शव था। सूचना मिलते ही परिजन एवं सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और उसकी पेंट निकली हुई थी।

मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दिए। परिजनों ने संजय की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की आशंक जताई जा रही है।  बहरहाल यह हत्या है या हादसा यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 3 बच्चों को छोड़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!