युवक ने बछड़ी से किया दुराचार का प्रयास, CCTV में करतूत देख बाहर आया व्यक्ति, लेकिन आरोपी हुआ फरार

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2023 02:01 PM

cow rape attempt

जींद में  अमरेहड़ी रोड पर ओमनगर इलाके में एक बछड़ी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ओम नगर निवासी विकास ने बताया कि 3...

जींद:  जींद में  अमरेहड़ी रोड पर ओमनगर इलाके में एक बछड़ी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ओम नगर निवासी विकास ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात  गली में खड़ी बछड़ी के साथ एक युवक दुराचार का प्रयास कर रहा था। इस घटना के दौरान उसकी नजर इत्तेफाक से CCTV कैमरे की स्क्रीन पर जा पड़ी। 

उसने देखा के युवक बछड़ी के साथ गलत हरकत कर रहा है। वह एकदम से घर के बाहर आया तो आरोपी उसे देखकर वहां से फरार हो गया।   शहर थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!