पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाली साइकिल यात्रा (देखें फोटो)

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jul, 2021 02:25 PM

congress took to the road in protest against the rising prices of petrol diesel

देश सहित प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में पेट्रोल ने शतक मार दिया, वहीं डीजल भी शतक से ज्यादा दूर नहीं है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर बनी हुई है। इसी के विरोध में शनिवार को...

हरियाणा टीम: देश सहित प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में पेट्रोल ने शतक मार दिया, वहीं डीजल भी शतक से ज्यादा दूर नहीं है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर बनी हुई है। इसी के विरोध में शनिवार को प्रदेश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, करनाल और हिसार सहित अन्य जगहों पर कांग्रेस ने साइकिल रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।

PunjabKesari, haryana

अंबाला (अमन कपूर): पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की चिंताएं बढ़ाई हुई है। क्योंकि कोरोना काल में रोजगार और व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ा, ऊपर से अब महंगाई जनता को खून के आंसू रुला रही है। बढ़ती हुई महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पहले दिन से ही सरकार पर लगातार हमलावर है। पिछले कुछ महीने में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ कई प्रदर्शन कर चुकी है। शनिवार को अंबाला में कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली। कांग्रेस की साइकिल यात्रा अंबाला शहर के गैलेक्सी मॉल से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होत हुए अग्रसेन चौक पर समाप्त हुई। यह साइकिल यात्रा कांग्रेस की नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन की अगुवाई में निकाली गई।

PunjabKesari, haryana

फतेहाबाद (रमेश): पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों के साथ बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का गुस्सा फूटा। कांग्रेस ने शहर में साइकिल रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लालबत्ती चौक पर पहुंच कर पीएम का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, क्या यही अच्छे दिन हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं इतना ही नहीं खाद्य तेल, वनस्पति घी के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के दाम आज रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 

PunjabKesari, haryana

सिरसा (सतनाम): पेट्रोल-डीजल के रेटों में बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बेगू रोड से शहर में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा निकाल दामों में हो रही वृद्धि पर रोष जाहिर किया गया। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। यहां से साइकिल यात्रा शुरू होकर परशुराम चैक, भगत सिंह चैक, सुभाष चैक, सदर बाजार से होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।

PunjabKesari, haryana

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से महंगाई आज चरम पर पहुंच गई है। जिसकी वजह से आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने साइकिल यात्रा निकालकर इसके खिलाफ अपना रोष प्रकट किया है। रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास से इस साइकिल यात्रा की शुरुआत रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमएल रंगा ने की। 

PunjabKesari

हिसार (विनोद सैनी): हिसार में बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस के प्रतिनिधी साइकिल यात्रा में मौजूद थे।  

PunjabKesari, haryana

करनाल (विकास मैहला): पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसको राजनीतिक पार्टियां भुनाने में जुटी हुई हैं। हरियाणा में भी अब पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में करनाल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और साइकिल यात्रा निकाली। विधायक शमशेर गोगी रिक्शे पर सवार होकर आगे बढ़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!