Edited By Manisha rana, Updated: 13 Dec, 2024 02:20 PM

किसानों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश किसानों का है। कांग्रेस पार्टी इस पर राजनीति न करें। उन्हें दिल्ली जाने से किसी ने नहीं रोका है।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में आज प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान बड़ौली ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान अभी भी जारी है और अभी तक 34 लाख बीजेपी के सदस्य बने हैं। सक्रिय सदस्यों का अभियान शुरू है। वहीं किसानों पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश और देश किसानों का है। कांग्रेस पार्टी इस पर राजनीति न करें। उन्हें दिल्ली जाने से किसी ने नहीं रोका है।
इस दौरान मोहनलाल बडौली ने कहा हरियाणा पहली सरकार बनी है जो एमएसपी पर फैसले खरीद रही है। हरियाणा का किसान सरकार की नीतियों से संतुष्ट है। कांग्रेस के लोग खुद जाकर देखें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोकता हैं। कांग्रेस के लोग किसानों पर राजनीति ना करें। देश और प्रदेश में अव्यवस्था फैलाकर कांग्रेस राजनीति न करें। कांग्रेस के पास राजनीति करने के और बहुत तरीके हैं। बजरंग पूनिया के शंभू बॉर्डर पर जाने पर कहा कि वहां कोई भी जा सकता है किसी को नहीं रोका जाता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)