Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Apr, 2018 08:47 AM
कांग्रेस एक डूबता सूरज है जो खूब चमक लिया और इब न चमकै। हरियाणा में यह पार्टी 5-6 जगहों में बंटी हुई है। इसको देखते हुए यह साफ है कि कांग्रेस आने वाले 10-20 साल में भी उभरने वाली नहीं है। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव....
पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): कांग्रेस एक डूबता सूरज है जो खूब चमक लिया और इब न चमकै। हरियाणा में यह पार्टी 5-6 जगहों में बंटी हुई है। इसको देखते हुए यह साफ है कि कांग्रेस आने वाले 10-20 साल में भी उभरने वाली नहीं है। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आर.एस. चौधरी ने कांग्रेस की 29 मई को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर कही। चौधरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता अपने-अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं।
चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली का केवल एक ही मकसद है और वह है पार्टी में सभी को एक होने का संदेश देना। कांग्रेस चाहे 1 रैली कर ले चाहे 2, इससे किसी भी तरह का कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। हाईकमान जब तक कोई निर्णायक कदम नहीं उठाता और कोई एक नेता उभर कर पार्टी का नेतृत्व नहीं करता तब तक हुड्डा और तंवर के बीच खींचतान चलती रहेगी।