मनोहर लाल के बोल : कांग्रेस व इंडिया गठबंधन जुगनू की भांति, नरेंद्र मोदी है सूरज, जुगनू नहीं कर पाएंगे सूरज का मुकाबला

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2024 04:22 PM

congress and india alliance is like firefly narendra modi is the sun

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में विजय संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जुगनू है तो नरेंद्र मोदी सूरज है। जुगनू कभी सूरज का मुकाबला

भिवानी(अशोक) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में विजय संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जुगनू है तो नरेंद्र मोदी सूरज है।

जुगनू कभी सूरज का मुकाबला नहीं कर सकते। पूर्व मुख्यमंत्री ने भिवानी विधानसभा की इस जनसभा में अपने संबोधन में मतदाताओं से सीधा संपर्क साधने का प्रयास करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता उन्हे यह कहते थे कि मनोहर लाल का कोई परिवार नहीं है। लेकिन आज 2 करोड़ 82 लाख हरियाणवी उनका परिवार व भाई-बहन है तथा सरकार की ओर से सभी हरियाणावासियों को वे जन्मदिवस की बधाई भी देते है।

मनोहर लाल ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के पक्ष में आयोजित की इस चुनावी रैली में हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की तरफ कटाक्ष करते हुए कहा कि आज दोनों पिता-पुत्र कहते है कि उन दोनों में से एक चुनाव लड़ेगा। दोनों को हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़ी खींचतान है, जबकि भाजपा ने पन्ना प्रमुखों तक की 15-15 लोगों की टीम हर गली में तैयार कर रखी है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि आज कांग्रेस पार्टी की टिकट लेने को कोई तैयार नहीं है,  जिसके चलते अभी तक कांग्रेस अपनी सीटों का बंटवारा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस टिकट बंटवारे में देर कर रही है। ऐसे में चुनाव में कांग्रेस की स्थिति भंडारे में गए उस व्यक्ति जैसी हो जाएगी, जिसको ना तो भंडारे में पूडी मिलेगी तथा भंडारे से बाहर निकलने पर उसे चप्पल भी गायब मिलेगी।

मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली में दावा किया कि आज बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों से भाजपा में आने वाले लोगों का तांता लगा है। वे बगैर कंडीशन के भाजपा ज्वाईन कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को इलेक्शन में अपना लाईसेंस रिन्यू करवाना होता है। भाजपा का लाईसेंस 272 सीटों में रिन्यू हो जाएगा। परन्तु 400 पार से लाईसेंस रिन्यु होने पर लाईसेंस रिन्यु सोने की स्याही से लिखा जाएगा। इसीलिए वे जनता से लाईसेंस रिन्यु के साथ ही बड़े मार्जन से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह को करनाल व फरीदाबाद के प्रत्याशियों से भी अधिक वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में करनाल व फरीदाबाद सबसे अधिक मार्जन से जीते थे। अबकी बार भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर को सबसे अधिक वोटों से जिताएंगे तो उन्हे खुशी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!