Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 24 May, 2018 11:11 AM
खेल विभाग के वित्तायुक्त अशोक खेमका तथा विभाग निदेशक जगदीप सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के अवार्डी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि लेने के लिए मनाएंगे। खेल मंत्री अनिल विज ने उक्त दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि उक्त खिलाड़ी...
चंडीगढ़(बंसल): खेल विभाग के वित्तायुक्त अशोक खेमका तथा विभाग निदेशक जगदीप सिंह राष्ट्रमंडल खेलों के अवार्डी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि लेने के लिए मनाएंगे। खेल मंत्री अनिल विज ने उक्त दोनों अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि उक्त खिलाड़ी पुरस्कार राशि में की जाने वाली कटौती से नाराज हैं और उन्होंने पिछले दिनों होने वाले अवार्ड समारोह का बहिष्कार कर दिया था। इस बात को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर खिलाड़ियों का मनोबल गिराने का आरोप लगा रहे हैं।
बता दें कि 2 दिन पहले ही सरकार ने फैसला लिया था कि केवल उन्हीं खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले सरकार ने यह निर्णय लिया था कि दूसरे विभागों से खेलने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि तो दी जाएगी लेकिन उनके मूल विभाग से मिलने वाले इनाम को काटकर। नकद इनाम राशि में कटौती पर खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई थी। अब एक बार फिर सरकार कटौती के साथ सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर राजी हो गई है। बताया जाता है कि मंत्री ने दोनों अधिकारियों से बात कर यह जिम्मेदारी सौंपी है।