CM मनोहर लाल ने कर दी हरियाणा पुलिस की बल्ले-बल्ले, कई घोषणाएं कर जीता दिल

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Oct, 2023 05:00 PM

cm manohar lal attacked haryana police won hearts by making many announcements

अपराधों के तथ्यात्मक अन्वेषण और तात्कालिक कार्रवाई के लिए देशभर में अव्वल कहलाने वाली हरियाणा पुलिस के लिए मुख्यमंत्री ने अनेकानेक घोषणाएं करके पुलिस बल का दिल जीतने का काम किया है। मुख्यमंत्री की पुलिस बल को लेकर की गई घोषणाओं से पुलिस कर्मियों का...

चंडीगढ़ (धरणी) : अपराधों के तथ्यात्मक अन्वेषण और तात्कालिक कार्रवाई के लिए देशभर में अव्वल कहलाने वाली हरियाणा पुलिस के लिए मुख्यमंत्री ने अनेकानेक घोषणाएं करके पुलिस बल का दिल जीतने का काम किया है। मुख्यमंत्री की पुलिस बल को लेकर की गई घोषणाओं से पुलिस कर्मियों का दिल बाग-बाग है और वे इसकी तारीफ कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस बल में लंबे समय से पंजाब के समान वेतनमान की मांग उठ रही थी। हालांकि पंजाब के समान वेतनमान तो नहीं लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए अनेक तरह की राहतें देकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास अवश्य किया है। कुछ समय पूर्व हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति चिन्ह प्रदान किया गया था। इससे पुलिस विभाग में उत्साह देखा जा रहा था। 

मुख्यमंत्री ने तीन माह पहले उन्हें 400 रुपए मोबाइल भत्ता देने का ऐलान किया था। अभी हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के उत्थान हेतु वैल्फेयर विंग के तहत कल्याणकारी प्लान बनाया गया है। इसके तहत पुलिस कर्मचारियों के बेरोजगार बच्चों को उनकी योग्यतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क ट्रेनिंग के बाद नौकरी दी जाएगी। इस योजना का फायदा पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अनुबंध कर्मचारी व 50 साल से अधिक आयु के पुलिस कर्मचारियों को दिया जाएगा।

आज मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पुलिस कर्मियों को एक और तोहफा देने का ऐलान किया। इसमें पीटीसी कर्मियों को बेसिक पे का 20 प्रतिशत विशेष भत्ता दिया जाएगा वहीं डीएसपी स्तर के अधिकारी को 10 हजार रुपए वर्दी भत्ता मिलेगा। पुलिस कर्मचारियों के लिए लगातार राहतों का अंबार लगाकर मुख्यमंत्री ने उनकी खूब दुआएं ली हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि किसी भी राज्य के लिए वैल्फेयर स्टेट का सपना तभी पूरा हो सकता है जब उसके नागरिक खुशहाल हों। उन्होंने पहले अंतोदय की योजना शुरू करके अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सुध ली। हर नागरिक की आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक सालाना करने का लगातार प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब राज्य के कर्मचारियों के कल्याण की योजनाओं में लगे हुए हैं जिसके लिए उनकी चौतरफा तारीफ हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!