सीएम खट्टर ने कहा- अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

Edited By Shivam, Updated: 27 Jul, 2019 03:14 PM

cm khattar said bjp doors closed for criminal nature people

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज रोहतक में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुख पालक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में बढ़ रहे भाजपा के कुनबे पर कहा कि बहुत से लोग हमारे काम को देख कर पार्टी में शामिल हो रहे हैं, लेकिन...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज रोहतक में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुख पालक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में बढ़ रहे भाजपा के कुनबे पर कहा कि बहुत से लोग हमारे काम को देख कर पार्टी में शामिल हो रहे हैं, लेकिन अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की अपनी ताकत है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

सीएम मनोहर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा विरोधी दल कांग्रेस अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष खोजने में लगे है, जबकि हम संगठन मजबूत करने लगे हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंकते हुए कहा कि पिछले सभी चुनावों हमने जीते हैं, अब विधानसभा के चुनाव की तैयारी करनी है। वातावरण हमारे पक्ष में है, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से अपने आप को बचाए रखना है, लोगों तक नीतियां पहुंचना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोगों की राय के आधार पर संकल्प पत्र तैयार करना है। तीन बातों पर हमारा फोकस है, अगले कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रमुख रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं को जनता से रुबरु करवाना है। आने वाले समय मे हमारी सारी योजनाओं का घर बैठे लाभ दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!