बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Sep, 2026 02:53 PM

cm inaugurates 7 projects worth crores in bawani khera says haryana is setting

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में विकास संकल्प जनसभा रैली में बतौर

बवानी खेड़ा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में विकास संकल्प जनसभा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने करीब 78 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस मौके पर सीएम सैनी विकास संकल्प रैली में आए बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवा साथियों का अभिनंदन किया। आज यहां सीएम ने लगभग 78 करोड रुपए लागत की 7 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इनमें 24 करोड़ 91 लाख रुपए की तीन परियोजनाओं के शिलान्यास, 53 करोड़ 1 लाख की लागत की चार परियोजनाओं के उद्घाटन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की यह रैली बवानी खेड़ा के उज्जवल भविष्य का संकल्प है। 12 वर्षों में बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के विकास कार्य करवाए। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 207 घोषणाएं की, जिनमें से 182 घोषणाएं हुई पूरी, शेष पर काम जारी है। NH 148-B निर्माणाधीन, इसके भिवानी हांसी खंड का निर्माण 1322 करोड रुपए की लागत से पूरा हो चुका है, साथ ही NH 709 ए का निर्माण 749 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

सीएम ने आगे कहा कि मानहेरू बवानी खेड़ा रेलवे लाइन दोहरी करण परियोजना 413 करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन है, सुंदर डिस्ट्रिबूटरी की लाइनिंग का काम 21 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से किया गया। हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व को पूरे प्रदेश स्तर पर भव्य ढंग से मनाने का निर्णय लिया। हमारी सरकार का लक्ष्य के विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।  

हम युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं। हमारे बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी देने की नीति की चर्चा पूरे देश में है। हमारे युवा रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बने ऐसा हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में नई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति 2026 बनाई।

इस दौरान सीएम ने ग्लासगो में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकसित भारत संकल्प के लिए नशा मुक्त युवा अभियान चलाया है।

 बवानी खेड़ा शहर के नागरिक अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 50 करोड़ का आएगा खर्च, रेवाड़ी खेड़ा में 33 केवी सब स्टेशन का  निर्माण करवाया जाएगा, गांव खरक में महिला कॉलेज का जल्द निर्माण करवाया जाएगा, भूमि उपलब्धता पर बवानी खेड़ा में नई सब्जी मंडी का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही ग्राम बलियाली और गांव जमालपुर में  ग्राम सचिवालय का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय हाल के निर्माण की भी की घोषणा की। गांव कलिंगा में महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। गांव मुढाना में भी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। गांव कलिंगा में जल घर का निर्माण तथा विस्तार करवाया जाएगा जिस पर 24 करोड़ 47 लाख रुपए का आएगा खर्च। भूमि उपलब्धता के आधार पर स्टेडियम का भी  निर्माण करवाया जाएगा। बवानी खेड़ा में ई लाइब्रेरी का भी करवाया जाएगा निर्माण जिस पर एक करोड़ की लागत आएगी।

बवानी खेड़ा में महर्षि वाल्मीकि भवन का निर्माण, कस्बे में नगर पालिका कार्यालय के नए भवन का निर्माण और बवानी खेड़ा शहर में महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम का निर्माण  करवाया जाएगा ।

बवानी खेड़ा शहर में महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम का करवाया जाएगा निर्माण जिस पर आएगा 15 करोड़ का खर्चा आएगा। मार्केटिंग बोर्ड की 7 किलोमीटर की 13 सड़कों का रखरखाव करवाया जाएगा। बवानी खेड़ा के गाँवों के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपए अलग से देने की घोषणा की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!