Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jul, 2022 02:05 PM
चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में 8 जुलाई यानि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली थी। सीएम खट्टर ने चरखी दादरी ...
चरखी दादरी : चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में 8 जुलाई यानि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली थी। सीएम खट्टर ने चरखी दादरी में करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
बताया जा रहा है कि सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, सांसद धर्मबीर सिंह, बबीता फौगाट, सुखविंद्र मांढी और विधायक सोमबीर सांगवान सहित कई नेता मौजूद हैं। वहीं रैली के दौरान सीएम ने चरखी दादरी में 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)