अवैध अहाते मुंबई ढाबे पर सीएम फ्लाइंग की रेड
Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Apr, 2024 06:10 PM
डीएलएफ फेज-1 एरिया में अवैध रूप से बने अहाते पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की है। यहां मुंबई ढाबे की आड़ में लोगों को शराब परोसी जा रही थी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-1 एरिया में अवैध रूप से बने अहाते पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की है। यहां मुंबई ढाबे की आड़ में लोगों को शराब परोसी जा रही थी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी की डीएलएफ फेस 1 गुरूग्राम में ब्रिस्टल होटल के सामने मुंबई ढाबा में बने अवैध अहाता के मालिक झारखंड निवासी जावेद खान व हैदर अली द्वारा शराब का सेवन करवाया जाता है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर रेड की तो पाया कि यहां दो दर्जन से ज्यादा लोगों को शराब परोसी जा रही है। इस पर टीम ने जब ढाबे के मैनेजर आलोक कुमार से शराब परोसने का लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने एक्साइज विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की है।