BJP पदाधिकारियों की कार्यशाला में सीएम ने दिया बूथ जीतने का लक्ष्य, बिप्लब बोले- कार्यकर्ताओं के लिए सब संभव

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Feb, 2024 08:46 PM

cm addressed the workshop of bjp officials in faridabad

सूरज कुंड में ‘‘गांव चलो अभियान’’  के लिए बुलाई गई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य दिया, तो प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सब कुछ संभव बताया...

फरीदाबादः सूरज कुंड में ‘‘गांव चलो अभियान’’  के लिए बुलाई गई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य दिया, तो प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सब कुछ संभव बताया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सभी सीटें जीतना तो तय है, लेकिन सभी बूथ जीतेंगे तो ही सभी कार्यकर्ताओं के मन में जीत की खुशी होगी। जबकि बिप्लब देब ने भी दसों सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।

PunjabKesari

'परिस्थितियों के अनुसार समाज की अपेक्षाएं बदल जाती हैं'

तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भी गांव चलो अभियान के तहत आगामी दिनों में 24 घंटे बूथों पर रहने वाले 350 पदाधिकारियों को हर घर मोदी-मनोहर की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है और भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। पार्टी कैसे सृदृढ़ बने, कैसे सर्वस्पर्शी बनें इस पर हमें फोकस रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं और परिस्थितियों के अनुसार समाज की अपेक्षाएं बदल जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में तकनीक की मदद लेनी होगी।

बूथों की करनी है माइक्रोमैनेजमेंटः सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं। हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता में से 1.40 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए तकनीकी के माध्यम से इन लोगों को लाभ दिलाना और डाटा भेजना आसान हो गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो और सरल एप पर जो काम करें उसे तुरंत अपडेट करें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 चुनाव में हमें 34 प्रतिशत वोट मिले और 47 सीटें आईं। 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले और 40 सीटें जीती। हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सात सीटें कम हो गईं। इसलिए एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर एक-एक वोट लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ की माइक्रोमैनेजमेंट करनी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उपलब्ध्यिां बतानी है और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाना है।

बार-बार लोगों से मिलेंगे तो जो हमारे नहीं हैं वे भी हमारे हो जाएंगेः सीएम

सीएम ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क करें और उनकी मन की बात जानें। उन्होंने कहा कि हम बार-बार लोगों से मिलेंगे तो जो हमारे नहीं हैं वे भी हमारे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा मत सुनिश्चित करना है।  उन्होंने कहा कि जो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे वह काम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ने करके दिखाया है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अतुलनीय 9 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को पढ़कर हमें भी संतुष्टि होती है कि हमने भी प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है। 

पीएम मोदी में दिखती है चक्रवर्ती सम्राट अशोक की छविः बिप्लब देब

वहीं कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं। हमें जनसंपर्क अभियान को और तेज करना है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सार्थक संवाद करें और अहंकार की बातों से बचें। उन्होंने कहा कि आज लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में सभी बीजेपी में ही आने वाले हैं, क्योंकि भाजपा की राजनीतिक छवि बहुत अच्छी है। 
यहां बिप्लब देब ने कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक समीकरण किसी के समझ में नहीं आता, इसलिए दूसरी पार्टियों से बड़े नेता भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे खुद बोल रहे हैं कि मोदी जी आ रहे हैं और 400 सीटें जीत रहे हैं, इसलिए हमें बोलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 साल में कांग्रेस ने जो किया उससे कहीं ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में करके दिखा दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि मोदी और मनोहर दोनों ही संगठन मंत्री थे। संगठन मंत्री से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने वाले दोनों ही नेता सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी तरह से अपने आपको पार्टी के प्रति समर्पित किया है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुझे मोदी जी में सम्राट अशोक दिखते हैं। सम्राट अशोक भी प्रखर राष्ट्रवादी थे और प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रवादी हैं। सम्राट अशोक की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने राष्ट्र को सशक्त कर रहे हैं।  

नायब सैनी ने दिया घर-घर पहुंचने का टास्क

प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के तहत पहले 7 और 8 फरवरी को प्रदेश के 311 मंडलों में मंडल कार्यशालाएं होगी। इसके बाद 350 पदाधिकारी मंडलों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 और 10 फरवरी को कार्यकर्ता 24 घंटों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यकर्ताओ से मिलेंगे।

नायब सैनी ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत प्रवास चार चरणों में होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और बूथ की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान ही वहां के प्रमुख लोगों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक लोगों से भी मुलाकात करनी है। उन्होंने कहा कि मंदिर, गुरूद्वारा, शहीद स्मारकों पर सफाई अभियान के तहत साफ सफाई करनी है। इस कार्यशाला में तमाम भाजपा नेता, विधायक सांसद व मंत्री मौजूद रहे। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!