सफाईकर्मियों ने नगरपालिका सफाई निरीक्षक के मुंह पर डाला काला तेल

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 May, 2018 08:13 AM

cleaners put black oil on the municipal cleaning inspector s mouth

रविवार सुबह धरनारत सफाई कर्मचारियों द्वारा बरवाला नगरपालिका सफाई निरीक्षक के मुंह पर काला तेल डालने का मामला सामने आया है। सफाई निरीक्षक अमीचन्द सैनी द्वारा बरवाला पुलिस को 3-4 महिला सफाई कर्मियों....

हिसार(पंकेस): रविवार सुबह धरनारत सफाई कर्मचारियों द्वारा बरवाला नगरपालिका सफाई निरीक्षक के मुंह पर काला तेल डालने का मामला सामने आया है। सफाई निरीक्षक अमीचन्द सैनी द्वारा बरवाला पुलिस को 3-4 महिला सफाई कर्मियों के खिलाफ इस घटना की लिखित शिकायत कर दी गई है।

सफाई निरीक्षक अमीचन्द सैनी ने बताया कि वह ठेके पर रखे सफाई कर्मचारियों से पुरानी सब्जी मण्डी मेन रोड पर सफाई करवा रहे थे तो इतने में धरनास्थल से उठकर 3-4  महिला सफाई कर्मचारी आईं और आते ही उन्होंने उसके मुंह, सिर व कपड़ों पर  काला तेल डाल दिया तथा नारेबाजी भी की। 

काला तेल डालने की खबर सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और भीड़ ने सफाई निरीक्षक अमी चन्द सैनी के मुंह व सिर पर लगे काले तेल को पानी से हटवाया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!