FARMER PROTEST 2.0: पुलिस और किसानों में फिर धक्का-मुक्की, बैरिकेड्स तोड़ ट्रैक पर बैठे किसान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Apr, 2024 02:02 PM

clash between police and farmers again

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान शंभू बॉर्डर द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया गया है।

अंबाला (अमन कपूर): संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान शंभू बॉर्डर द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया गया है। किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन करने के ऐलान को लेकर किसान रेलवे ट्रैक की तरफ आगे बढ़े। तभी किसानों को रोकने के लिए शंभू रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस और किसानों के बीच में धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद किसान शंभू रेलवे ट्रैक पर बैठ गए।

PunjabKesari

किसानों ने लगाया धरना

बता दें कि 13 फरवरी को जब किसानों द्वारा दिल्ली जाने का ऐलान किया गया था, तब किसान आंदोलन 2.0 में कई किसान और किसान नेताओं को हिरासत में लिया था। उनकी रिहाई के लिए किसान मांग कर रहे हैं। जिसके बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शंभू रेलवे ट्रैक पर किसान धरना लगाकर बैठ गए हैं। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर शंभू रेलवे ट्रैक पर धरना लगा दिया है। पुलिस ने किसानों को फिर बातचीत के लिए रोका मगर बात नहीं बनी किसान रेल ट्रैक तक पहुंचने में कामयाब रहे और शम्भू स्टेशन पर पहुंच कर रेल ट्रैक जाम कर दिया। किसानों का कहना है जब तक रिहा किसानों को नहीं छोड़ेंगे तब तक ट्रैक बंद रहेगा। अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं सुनी तो चंडीगढ़ हाइवे और पंजाब के बाकि रेल ट्रैक भी ठप्प कर दिए जाएंगे।

PunjabKesari

किसानों ने अमृतसर दिल्ली रेल मार्ग दोनों तरफ से बंद कर दिया है और किसान पंजाब के शम्भू रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि जो किसान गिरफ्तार किये गए हैं उन्हें रिहा किया जाए। किसानों और सरकार की लड़ाई में रेल यात्री परेशान हो रहे हैं। अमृतसर दिल्ली रोड़ पहले ही शम्भू के पास दोनों तरफ से बंद है वहीँ अब रेल ट्रैक भी बंद होने से यात्रियों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। यात्री अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर परेशान होते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है सरकार और किसान आपस में बातचीत से मसला हल करें लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। 
 

PunjabKesari

हिरासत में लिए किसानों की रिहाई की मांग

किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन की कॉल 9 अप्रैल को ही दे दी गई थी, लेकिन पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार से बातचीत की बात कही और समय मांगा जिसके बाद किसानों ने 16 अप्रैल तक का समय दिया और आज किसानों ने शम्भू स्टेशन पहुंच कर रेल ट्रैक जाम कर दिया। किसानों ने चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद 16 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था।अधिकारियों ने युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत तीनों किसानों को रिहा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन जेल में बंद तीनों किसानों की रिहाई नहीं हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!