Edited By Isha, Updated: 10 Jun, 2026 11:17 AM

भिवानी में कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सी.आई.ए. टीम पर जानलेवा हमला किया गया। वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी
भिवानी: भिवानी में कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सी.आई.ए. टीम पर जानलेवा हमला किया गया। वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान टक्कर लगने से हवलदार सुनील कुमार गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गंभीर घायल हैड कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
चिकित्सक अनुसार सुनील की हालत स्थिर है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट आई है। जुई कलां पुलिस थाने में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। डी.एस.पी. क्राइम अनूप कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।