जेजेपी के व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बंसल सहित तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 03 Dec, 2023 07:13 PM

case registered against state vice president of jjp s business cell

अशोक बंसल जजपा नेता हैं जो व्यापार सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष है...

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : अदालत के आदेश पर सेक्टर-17 जगाधरी यमुनानगर निवासी राजन अग्रवाल की शिकायत पर करनाल रोड कैथल निवासी चिराग बंसल, अशोक बंसल और संजीव गर्ग के विरुद्ध सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। अशोक बंसल जजपा नेता हैं जो व्यापार सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष है।

राजन अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अंबिका की शादी 16 फरवरी 2021 को चिराग के साथ हुई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद ही उसकी बेटी कनाडा चली गई थी। संजीव गर्ग अशोक बंसल का रिश्तेदार है। शादी से पहले 28 दिसंबर 2020 को उसने आरोपितों को 30 लाख रुपये दिए थे। एग्रीमेंट करके एक साल में पैसे वापस देने की बात कही थी। आरोप है कि इसके अलावा भी अशोक बंसल ने उससे एक करोड़ 80 लाख रुपये लिए थे। दूसरा एग्रीमेंट किया था कि पैसे की एवज में वह राजन के नाम यमुनानगर के गांव सारन स्थित 17 कनाल तीन मरले भूमि नाम करवा देंगे। आरोपितों ने ना तो उसके पैसे वापस दिए और ना ही उनके नाम कोई जमीन करवाई गई। बेटी की शादी में भी उसने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इनमें दहेज के लिए पैसे भी दिए थे। पैसे ना देने पड़े इसके लिए 29 अगस्त 2022 को उनके बीच समझौता दिखाया गया। उस पर राजन के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए गए थे। हस्ताक्षर की जांच करवाई गई तो वे फर्जी पाए गए थे। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी हुई है। हालांकि इस मामले में अशोक बंसल की तरफ से भी अदालत में तीन दावे डाले हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अदालत के आदेशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!