दिवाली के 'धमाकों' में पराली का धुंआ उड़ाने चला था किसान, सैटेलाइट ने पकड़ा...अब हो गई FIR

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Nov, 2023 01:15 PM

case filed against farmer for burning stubble on diwali in sirsa

हरियाणा की हवा में इस प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई है। जिसके कारण प्रशासन ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद एक किसान ने बड़ी चतुराई से पराली जलाने की जुगत निकाली, लेकिन किसान की चतुराई काम नहीं आई...

सिरसा: हरियाणा की हवा में इस प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई है। जिसके कारण प्रशासन ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद एक किसान ने बड़ी चतुराई से पराली जलाने की जुगत निकाली, लेकिन किसान की चतुराई काम नहीं आई। दरअसल आरोपी किसान ने दिवाली की आड़ में पराली में आग लगा दी। पराली जलाने पर गांव मौजदीन के किसान बलदेव सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के बयानों के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दरअसल कृषि विभाग पराली न जले इसके लिए सेटेलाइट से निकरानी रखे हुए हैं। शायद किसान को ये बात पता नहीं थी। इस लिए बलदेव ने सोचा की दिवाली के दिन धुएं और पटाखों की आड़ में पराली जला दी जाए। त्योहार के दिन सब सेलिब्रेशन में व्यस्त होंगे, जिससे किसी कोई खबर नहीं लगेगी। सब मन मुताबिक नहीं हुआ इसलिए किसान फंस गया। पराली जलाने को लेकर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एग्रीकल्चर सुपरवाइजर हेमंत सिंह ने बताया कि हरसेक की सेटेलाइट इमेज से गांव मौजदीन में पराली जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। रविवार रात को आठ बजे के करीब जब लोकेशन पर जाकर देखा तो गांव मौजदीन निवासी बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह अपने खेत के अंदर धान की पराली में आग लगा रहा था। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। ऐसे में गांव मंगला में गश्त कर रहे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के ब्यानों के आधार पर किसान बलदेव सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!